भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 22 सितम्बर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन।
1791-भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
1949 – सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ।
1961-अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1965: भारत पाकिस्तान के बीच की संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।
1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी।
1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
2011- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ।

 

Read More at-