भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
1820 – प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर का जन्म।
1872 – न्यूयाॅर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1888 – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म।
1923 – हिंदी फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म।
1932 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950 – इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत आैर 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।
1984 – यूनाईटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2009 – फिलीपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस आैर थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2014 – मेक्सिको के इगुआला में सामूहिक अपहरण की घटना।

 

read more at-