भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली-  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1840 – अमेरिका के सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1574- मुगल बादशाह अकबर ने आगरा छोड़ा।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
1863 – पश्चिम वर्जीनिया को 35 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस खुला।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना।
1985- अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने मदर टेरेसा को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया।
1990- ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991- बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ था. 1994- ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
2002-अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2012- लीबिया में सांप्रदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।

 

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply