भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1756 – जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1948 – सी राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली ।
1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
1991 – पी वी नरसिम्हा राव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2012- आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।

 

read more- univarta

Be the first to comment

Leave a Reply