भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने ।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ ।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
2002- विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरूअात।
2015- चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ‘रॉक गार्डन’ के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
रवि आशा वार्ता.

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply