भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली – भारत एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1779- स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1881- आॅस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1925- पश्चिम बंगाल में स्वराज पार्टी के नेता चितरंजन दास का निधन।
1979- सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत हुई।
1999- थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2008- कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।
2012- इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।
2012- बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012- महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।
2013- इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

 

read more- Univarta

Be the first to comment

Leave a Reply