भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित 6 पदक जीते

नयी दिल्ली ,06 अगस्त 2022,भारतीय कुश्ती दल ने खासा असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 6 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंशु मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत, जबकि महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती में दिव्या काकरान ने और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कुश्ती में मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 26 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुश्ती दल को पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़ी चुनौती को पार किया और भारतीयों को गौरवान्वित किया। आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आप कामयाबी की और सीढ़ियां चढ़ें। हार्दिक बधाई!”
“Historic gold medal won by Sakshi Malik in wrestling at #CommonwealthGames. She overcame stiff challenge and made Indians proud. You are a role model for our youth, especially girls. May you go from strength to strength. Heartiest congratulations!” — President of India (@rashtrapatibhvn) August 5, 2022

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने और इतिहास रचने के लिए बजरंग पूनिया को बधाई। आपकी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आपके स्वर्ण पदक दरअसल सर्वश्रेष्ठ बनने की आपकी ललक, और नए भारत की भावना को दर्शाते हैं।”@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply