भारत बंद असफल रहा,

रिपोर्ट-अरुण सिंह चंदेल -एडिटर इन चीफ, फोर्थ इंडिया न्यूज़

नयी दिल्ली,28 सितम्बर,कृषि क़ानूनों के विरोध में भारत बंद अनेक प्रदेशो में कम असरदार रहा। केंद्र सरकार के तीन नये कृषि क़ानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के लगभग 40 से किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया गया था, सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद चले भारत बंद का असर मिला-जुला रहने की ख़बरें हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद कुल मिला कर फ्लॉप रहा। नयी दिल्ली व उसके आसपास जिलों में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला, सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा ,समस्त बाजार की भी खुला रहा। जम्मू और कश्मीर में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा। व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। इन सबके बीच किसान तहरीक के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश के कानपुर,लखनऊ आगरा ,प्रयागराज,वाराणसी आदि क्षेत्रों में संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ के आह्वान का असर कहीं नहीं दिखा। रोज की तरह सभी दुकानें व बाजार पूरी तरह खुले रहे। शहरो में वाहनों का आवागमन होता रहा। पुलिस ने कई जगह ऐतिहात के तौर पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर नजर बनायीं रखी। वही कई पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद भी किये गए ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के “भारत बंद” का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है,भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों का आज का भारत बंद कामयाब रहा और संयुक्त किसान मोर्चा आगे की रणनीति तय करेगा।स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने इस भारत बंद को सफल बताया। 

 

Be the first to comment

Leave a Reply