भारत में स्मार्टफोंस को टक्कर देने आ रहा है नया फ्लैगशिप किलर Oneplus 5, 22 जून को होगा लॉन्च

वनप्लस 5 को लेकर पिछले कई दिनों से जानकारी सामने आ रही है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से लेकर इसके कैमरा और डिजाइन तक सारी जानकारी सामने आती रही है। लेकिन जल्द ही वनप्लस 5 स्मार्टफोन की सारी जानकारी आधिकारिक तौर पर आपके सामने आने वाली हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि वनप्लस 5 को 20 जून को आधिकारिक तौर पर कुछ देशों में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी वनप्लस 5 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने मीडिया इंवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। मीडिया इंवाइट के अनुसार, वनप्लस 5 को 22 जून को 2 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 5 के लॉन्च इवेंट को ग्लोबल लीडरशिप टीम होस्ट करेगी। इस लॉन्च इवेंट में वनप्लस के CEO Pete Lau भी शामिल होंगे।

वहीं, अगर वनप्लस के फैंस इस इवेंट में जाना चाहते है तो उन्हें 12 जून, 2017 को https://oneplusstore.in/ से टिकट खरीदनी होगी, जिसके बाद वह भी इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने वाले सभी फैंस को सुपर ऐड-ऑन और वनप्लस गिफ्त मिलेगा। साथ ही सेलेक्ट फैंस को ईवेंट में वनप्लस 5 को खरीदने का भी मौका मिलेगा।

read more- BGR HINDI

Be the first to comment

Leave a Reply