भाविना ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचा;टेबल टेनिस में अब तक का पहला पदक जीता,

नयी दिल्ली, 29 अगस्त 2021, प्रधानमंत्री ने रविवार को सवेरे झोउ यिंग के खिलाफ फाइनल मैच के बाद भाविना को फोन किया और रजत पदक जीतने पर बधाई दी।भाविनाबेन पटेल ने आज टोक्यो पैरालंपिक में महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर रजत पदक जीतना देश के लिए किसी आश्चर्य और यादगार तोहफे से कम नहीं है।
हिमाचल के किसान के बेटे ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ऊंची कूद में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ऊना जिले के अंब उपमंडल के बदायूं निवासी निषाद ऐसा करने वाले पहले हिमाचली खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 2.06 मीटर ऊंची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इतिहास में वापस चले गए और कुछ यादगार पलों को याद किया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाविना के साथ साझा किए थे। केंद्रीय मंत्री ने 2010 की एक तस्वीर साझा की जिसमें भाविना और उनकी साथी सोनलबेन पटेल को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया। ठाकुर ने अपने ट्विटर पर लिखा, “सोनल और भाविना 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलाकात की और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया।”
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को बधाई दी है।‘‘विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन पर खुशी मना रहा है सारा भारत! कांस्य पदक के लिए उन्हें ढेर सारी बधाइयां। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply