मंदसौर हिंसा : विरोध में यूपी के कई जिलों में किसानों ने जाम किए सड़क-हाईवे

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने बहजोई में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश में पुलिस की गोली से किसानों की मौत सहित तमाम मामलों को लेकर किसान संगठनों ने आज देशभर में सड़क जाम का आव्हान किया है।

संभल जनपद में भारतीय किसान यूनियन असली ने किसान संगठनों के आंदोलन में हिस्सा लेने का फैसला लिया था। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता दोपहर साढ़े बारह बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गए। नेशनल हाईवे जाम होने के बाद पुलिस प्रशासन जहां किसानों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा है। वही जनपद के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया है।

 

जिलों के इन इलाकों में जाम हुए हाईवे-

संभल में : आगरा – मुरादाबाद नेशनल हाईवे।

अमरोहा में : लखनऊ – दिल्ली हाइवे पर रजबपुर के पास जाम लगाया।

रामपुर : नैनीताल स्टेट – हाइवे पर जाम लगाया।

मुरादाबाद : हरिद्वार हाइवे पर छजलैठ में लगाया जाम।

Be the first to comment

Leave a Reply