मध्‍य प्रदेश: पथराव का आरोप लगाकर पुलिस ने 80 साल की महिला के घर पर बोला धावा, तोड़ दी हड्डियां

मध्य प्रदेश में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलाबाई ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि बीते सप्ताह सूबे की पुलिस ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। बुजुर्ग महिला ने कहा, ‘शुक्रवार को जब प्रदर्शनकारी वापस लौट रहे थे तब पुलिसकर्मियों ने मुझे बुरी तरह से पीटा।’ बुजुर्ग महिला ने आगे कहा कि इस दौरान उनके करीब 100 वर्षीय पति शिवचरण के साथ भी बुरी तरह से मारपीट की। जिनके पैर पर काफी चोट आई है। पुलिस की बर्बरता यहीं नहीं रुकी उन्होंने मेरे बेटे और चार पोतों को भी गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्ग महिला के अनुसार जब इसकी शिकायत करने के लिए वो भोपाल के गांधी मैदान में उपवास कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंची तब उन्हें अधिकारियों द्वारा सीएम से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। बता दें बीते दिनों मंदसौर में फसलों की उचित कीमत और कर्ज माफी की मांग के लिए रैली कर रही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने भीड़ पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी। बाद में राज्य सरकार ने दावा किया कि ये काम पुलिस का नहीं था। हालांकि बाद में राज्य सरकार इस स्वीकार कर लिया था। वहीं 6 लोगों की मौत के बाद से राज्य में विरोध प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो गए। जिनमें कुछ सीहोर में भी हुए थे।

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply