मुंबई के ताजमहल होटल को मिला भारत में सबसे पहला बिल्डिंग ट्रेडमार्क

मुंबई के प्रतिष्ठित ताजमहल होटल देश की पहली ऐसी बिल्डिंग है जिसे ट्रेडमार्क मिला है। अब समुद्र किनारे बने इस होटल का नाम दुनिया की उन तमाम मशहूर प्रॉपर्टी में शुमार हो गया है जिन्हें ट्रेडमार्क हासिल है।

ताज को मिला ट्रेडमार्क-

  • मुंबई का होटल ताज देश की पहली ट्रेडमार्क वाली इमारत बन गई है।
  • होटल ताजमहल भारत की पहली बिल्डिंग है जिसे ट्रेडमार्क हासिल हुआ।
  • इसके साथ ही प्रतिष्ठित ताज होटल दुनिया की उन तमाम मशहूर प्रॉपर्टी में शुमार हो गया है जिन्हें ट्रेडमार्क हासिल है।
  • दुनिया की मशहूर प्रॉपर्टी जैसे पेरिस का ऐफिल टॉवर, न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग और सिडनी की ऑपरा हाउस और अन्य शामिल है।
  • ताज होटल को चलाने वाली कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) के जनरल काउंसल राजेंद्र मिश्र ने बताया कि होटल की प्रतिष्ठिता की रक्षा के लिए ऐसा किया गया।
  • आगे उन्होंने कहा कि यह कंपनी की सबसे प्रमुख संपत्ति है।
  • उन्होंने बताया कि यह संपत्ति हर साल 2,391 करोड़ रुपये का योगदान करती है।
  • बता दें कि ताज पैलेस का निर्माण गेट वे ऑफ़ इंडिया से भी पहले किया गया था।
  • मुंबई की शान यह इमारत 114 साल पुरानी है।

 

read more- uttarpradesh.org

Be the first to comment

Leave a Reply