मुंबई में आवासीय इमारत ढही, 12 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर उपनगर में चार मंजिला एक आवासीय इमारत ढह गई और इसके मलबे में दबने से कम से कम 12 लोगों को मौत हो गई। अभी भी इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया गया है।

इस इमारत के गिरने के साथ ही चारों ओर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह इमारत बहुत जर्जर हो गई थी। लगातार बारिश के कारण यह बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई थी।

 

read more- samacharjagat