मुंबई में बढ़ रहा है करौना का संक्रमण

A municipal worker sprays disinfectant on a street, amid coronavirus disease (COVID-19) fears, in Srinagar March 13, 2020. REUTERS/Danish Ismail

मुंबई: मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने का क्रम चौथे दिन भी जारी रहा। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मुंबई में कोरोना के 897 नए मरीज मिले हैं। इस बढ़ती संख्या के चलते मुंबई में कोरोना के ऎक्टिव मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। बीते 11 दिनों में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1,608 से बढ़ी है। बता दें कि मुंबई सहित पूरे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए बीएमसी ने अपनी कार्रवाई और तेज करते हुए कड़े नियम लागू किए हैं।