मुंबई मेट्रो की जानकारी अब गूगल पर उपलब्ध

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर्स मुंबई मेट्रो ने शुक्रवार को मेट्रो सेवा के विवरण और जानकारी प्रदान करने के लिए गूगल के साथ गठजोड़ की घोषणा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मार्ग के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को ट्रेनों की प्रामाणिक समय सारिणी और संबंधित भौगोलिक विवरण देने के लिए गूगल मैप से सहयोग किया है।

गूगल मैप एप के माध्यम से यात्रा समय एप पर व्यस्त समय के दौरान चार मिनट की आवृत्ति और गैर व्यस्त समय में आठ मिनट की आवृत्ति पर उपलब्ध होगा।

read more- BGR HINDI

Be the first to comment

Leave a Reply