मुल्क की व्यवस्था किसी के फरमान से नहीं, बल्कि भारतीय संविधान से चलेगी -संजय सिंह ,

रिपोर्ट -अरुण सिंह चंदेल,एडिटर इन चीफ ,फोर्थ इंडिया न्यूज़

उत्तर प्रदेश,लखनऊ/ 01 जुलाई।2022,आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय ,लखनऊ में प्रेस वार्ता की,आप पार्टी के वरिष्ठ नेता,प्रभारी उत्तर प्रदेश सांसद संजय सिंह ने सर्व प्रथम बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आप ने आज से यूपी में 1000 स्थानों पर शुरू किया तिरंगा शाखा,

सांसद ने जानकारी दी कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 1000 स्थानों पर एक साथ तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया है और साथ ही तिरंगे के सामने राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी और उनके जीवन में किये गए कार्यों और चर्चा की। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम लोग प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते है और साथ ही साथ संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान का सार संविधान की प्रस्तावना में मिल जाता है।

“हर भारतीय की पहचान तिरंगा निशान और भारत का संविधान”

भारत के संविधान को भारत के लोगों ने अंगीकार किया। उन्होने कहा कि यह हम सब लोगों के द्वारा अपनाया गया संविधान है, इसीलिए इस मुल्क की व्यवस्था किसी के फरमान से नहीं बल्कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए भारतीय संविधान से चलेगी।
सांसद संजय ने कहा कि आजादी के बाद से ऐसे कई मौके सामने आ चुके हैं जब हमे महसूस हुआ कि भारत का संविधान, भारत का लोकतंत्र और भारत की सामाजिक व्यवस्था खतरे में है। लेकिन यह बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान ही था जिसने भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और सत्ता तो आती जाती रहेंगी लेकिन बाबा साहब ने संविधान लिख कर पहले ही बता दिया कि यह देश किस व्यवस्था से किन कानूनों से चलेगा। इस दौरान सांसद संजय ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढा जिसे वहां उपस्थित अन्य लोगों ने दोहराया।यह बात संसद संजय सिंह पहले भी कह चुके है कि सभी शाखा में महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा होगी। पहली शाखा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा, वहीं गंगा और गोमती नदी की सफाई व पौधरोपण अभियान में भी शाखा सदस्य श्रमदान करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से नेता सभाराज सिंह ,नेता दिनेश पटेल ,नेता जनक प्रसाद शाखा,नेता कैप्टेन मक्कड़ मीडिया प्रभारी महेंद्र , मीडिया प्रभारी वैभव जायसवाल अन्य शाखा प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों मौजूद थे .