” मेयर पद के प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया” द्वारा गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण,

(संजय मौर्या,स्वतन्त्र पत्रकार)
उत्तर प्रदेश,कानपुर| करोना महामारी ने जहा बेरोजगारी बढ़ाई वही गरीबो का रोजगार भी छीन लिया,गरीब आदमी को खाने व राशन के लिये धक्के खाने पड़ने लगे,वही कुछ समाज सेवियो ने पुनः बीड़ा उठाया राशन आदि वितरण का,ऐसे ही एक समाज सेवी भीड़ से निकल कर आगे आये विजय सिंह मर्तोलिया,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा स्थापित राशन बैंक के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के मजदूर नेता मेयर पद के प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में गरीब विकलांग व्यक्तियों को राशन का वितरण किया |
विजय सिंह मर्तोलिया ने इस अवसर पर बोले कि लाक डाउन में गरीब आदमी बेरोजगारी के कारण भूखमरी का शिकार है| मेरे द्वारा लाक डाउन में बराबर गरीबों को राशन वितरण किया जा रहा है| इस अवसर पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी के कारण भूखमरी के शिकार गरीब विकलांग व मजबूर व्यक्तियों को राशन देकर उनका जीवन बचाने के उद्देश्य से राशन बैंक की स्थापना की गयी है| इसमे आटा, चावल, दाल, तेल ,मसाला, सब्जी आदि सामग्री दी जाती है| विजय सिंह मर्तोलिया ने आज गरीबों को राशन वितरित करके नेक काम किया है| इसी तरह समाज के सक्षम व्यक्तियों को भी राशन बैंक में दान कर गरीबों की मदद करना चाहिए| जिससे कमजोर व मजबूर व्यक्तियों की मदद हो सके|
यह सूचना भी दी कि राशन बैंक में दान के लिये मोबाईल नम्बर 9838111506, 9335234399 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं

आज राशन वितरण में मजदूर नेता कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया, रिंकू, वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार,अल्पना कुमारी, अर्पित सिंह, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल हुए |

Be the first to comment

Leave a Reply