मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार,वही कई मंत्रियों की छुट्टी,

नयी दिल्ली ,07 जुलाई 2021 ,एक तरफ मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है वही कई मंत्रियों की छुट्टी हो गई. अब इसमें बिहार के पटनासाहिब से सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी नाम शामिलहै। भारत के राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, मंत्रिपरिषद के निम्नलिखित सदस्यों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया।जिनका इस्तीफ़ा लिया गया वो है –
1. श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा,2. श्री रविशंकर प्रसाद,3. श्री थावरचंद गहलोत,4. श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’,5. डॉ. हर्ष वर्धन,6. श्री प्रकाश जावडेकर,7. श्री संतोष कुमार गंगवार,8. श्री बाबुल सुप्रियो,9. श्री धोत्रे संजय शामराव,10. श्री रतन लाल कटारिया,11. श्री प्रताप चन्द्र सारंगी
12. सुश्री देबाश्री चौधरी।

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 43 नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई है, जिसमें 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री शामिल है। इसमें बिहार से 2 और झारखंड से एक भी नेत्री है,इसमें बिहार के नेताओं को शामिल किया गया है,जिसमें एक नाम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का भी है।एस पी सिंह बघेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी का इकलौता नाम शामिल किया गया है, पहले से ही अन्नपूर्णा को लेकर मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात सामने आ रही,राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव  को भी जगह मिली है, सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया है, केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह को अपने कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है,केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार के 5 नेताओं को शामिल किया गया है. इन 5 नेताओं में एक नाम पशुपति कुमार पारस का भी।

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम  

Be the first to comment

Leave a Reply