मौसम का हाल

देश में तीन जनवरी के बाद उत्तर भारत के पहाड़ों पर व्यापक वर्षा एवं हिमपात हो सकती है।मैदानी भागों में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हावाओं का क्षेत्र बना हुआ है।एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों के ऊपर दिखाई दे रहा है।तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई। भारी वर्षा भी कुछ हिस्सों में दर्ज की गई है।हल्की वर्षा केरल, पुद्दुचेरी और लक्षद्वीप के भी कुछ हिस्सों में हुई है।बाकी सभी भागों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क बना है ।

ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का कहर उत्तर पाश्चिम भारत के राज्यों में जारी है। तापमान में भरी गिरावट के चलते भीषण शीतलहर का प्रकोप राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और बिहार में भी देखने को मिला।उत्तर भारत में लखनऊ,नई दिल्ली, चुरू,पिलानी, रोहतक समेत कई शहरों में न्यूनता तापमान जमाव बिन्दु के आसपास पहुँच दर्ज किया गया। इन भागों में पाला भी पड़ रहा है।

पंजाब से लेकर समूचे गंगा के मैदानी इलाकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलेगा। हवाओं के रुख में भी बदलाव होने से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है।

हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा जिससे शीतलहर का प्रकोप और पाला पड़ने की आशंका अगले 24 घंटों तक भी बनी रहेगी।उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तराई वाले इलाकों पर घने कोहरे की चादर बिछी रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भी घने कोहरे की संभावना है।@फोर्थ इंडिया न्यूज़