यूपी में आधा हाउस टैक्स माफ़ करने के वादे के साथ ‘आप’ लड़ेगी निकाय चुनाव

लखनऊ : दिल्ली में भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह जानकारी दी। संजय सिंह के मुताबिक आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए आप पार्टी आधा हाउस टैक्स माफ के वादे के साथ मैदान में उतरेगी।

निकाय चुनाव के लिए आप का मेनिफेस्टो इसी माह 

संजय सिंह के मुताबिक पार्टी उन तमाम निकायों में लड़ेगी जहां-जहां पर उसकी संगठन क्षमता मजबूत होगी। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी  इसी महीने के अंत तक नगर निकाय चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी जारी करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरा टैक्स माफ़ करने का वादा किया था। लेकिन पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।

यूपी में निकाय चुनाव के लिए आप ने कसी कमर चुनावों की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से शुरू कर दी है। संगठन निर्माण के तहत हर 30 घरों के ऊपर मोहल्ला प्रभारी, बूथ प्रभारी और वार्ड प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। खबरों के मुताबित निकाय चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में और शहरों में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए आधा हाउस टैक्स माफ करने के मुद्दे पर जोर दे रहे हैं।

 

Read More at-