यूपी में DGP सुलखान सिंह ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से पुलिसकर्मियों को किया अलंकृत

लखनऊ ; स्वतन्त्रता दिवस की 71 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने मुख्यालय के प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पुलिस महानिदेशक ने शौर्य प्रदर्शन के लिये उत्कृष्ट सेवा सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिये उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, शौर्य प्रदर्शन के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से अधिकारियों/कर्मचारियों को अलंकृत किया.

जनता के साथ सद्व्यवहार करने से पुलिस को मिलेगा सहयोग 

पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करने के बाद प्रदेश पुलिस के 6 पुलिस कार्मिक विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 75 पुलिस कार्मिक सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक, 50 पुलिस कार्मिक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, 200 पुलिस कार्मिक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं 104 पुलिस कार्मिक पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वालों को बधाई दी.पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात व अज्ञात शहीदों को याद कर उन्हें अभिवादन, नमन, श्रद्धांजलि अर्पित की, पुलिसजनों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता पर शासन के बजाय स्वयं को सेवक समझना चाहिए. जनता के साथ सद्व्यवहार करने से ही सहयोग मिलेगा. पुलिस को जनता के प्रति गम्भीर एवं सम्मानजनक आचरण करना चाहिए. उन्होंने पुलिसजनों को जनसमस्याओं के प्रति और अधिक संवेदनशील होकर, समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं के हितों की रक्षा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर मुख्यालय में कार्यरत उच्चाधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे.

DGP ने नागरिक पुलिस एटीएस लखनऊ को सम्मानित किया 

 

 

पुलिस महानिदेशक ने जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अलंकृत किया उनमें शौर्य प्रदर्शन के लिये ”उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में राकेश पालीवाल निरीक्षक एसटीएफ गौतमबुद्धनगर, संजय सिंह एटीएस लखनऊ और परमेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एटीएस लखनऊ को सम्मानित किया. उत्कृष्ट सेवाओं के लिये ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में गिरीश नारायण मिश्रा निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और सुरेश कपूर निरीक्षक लिपिक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ शामिल हैं. शौर्य प्रदर्शन के लिये ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में निर्भाल सिंह आरक्षी एटीएस लखनऊ, मो. अरशद आरक्षी एटीएस लखनऊ, यशवंत सिंह आरक्षी एसटीएफ गोरखपुर और नीरज कुमार मिश्रा, आरक्षी एसटीएफ लखनऊ का नाम उल्लेखनीय है.

जानिए और किसको किया गया सम्मानित ?

इसी तरह सराहनीय सेवाओं के लिये ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ पाने वालों में पंकज मिश्रा निरीक्षक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मान सिंह निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, कमलाकान्त उपनिरीक्षक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और ताहिर हुसैन आरक्षी ना.पु. एटीएस लखनऊ का नाम उल्लेखनीय है. पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह पाने वालों में आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, अभय कुमार प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ, असीम अरूण, पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ, मनोज तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक नगर लखनऊ, राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ गाजियाबाद, त्रिवेणी सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/जनसम्पर्क अधिकारी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मनीष चन्द्र सोनकर पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस लखनऊ, सत्यसेन सिंह पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, अंजनी कुमार तिवारी निरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, नवेन्दु कुमार नवीन निरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, राज कुमार उपाध्याय, सुरक्षाधिकारी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, मेराजुल हसन निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार अग्रवाल निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, कृष्ण कुमार सिंह निरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, सुरेश कुमार रस्तोगी उपनिरीक्षक गोपनीय डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, दीपक सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, प्रेम सागर सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, अमित उपनिरीक्षक एसटीएफ लखनऊ, विनय कुमार सिंह उपनिरीक्षक एसटीएफ, लखनऊ, संजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक अम्बेडकरनगर, कृष्ण मोहन राय, उपनिरीक्षक ना.पु. एटीएस लखनऊ, संजय सिंह उपनिरीक्षक एटीएस, लखनऊ, अरविन्द कुमार सिंह, उप निरीक्षक ना.पु. एटीएस लखनऊ, रमेश चन्द्र पाण्डेय मुख्य आरक्षी ना.पु. डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, प्रवीण कुमार राय, आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, तनवीर अहमद आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, धर्मराज यादव आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, अरविन्द कुमार सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, संजय सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ, निर्भाल सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ और बालेन्द्र सिंह आरक्षी ना.पु. एटीएस, लखनऊ का नाम शामिल है.

 

Read More- indiasamvad