दिग्गज एक्टर राजीव कपूर का मंगलवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत अन्य सेलेब्स नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर अंकल राजीव कपूर के शव को कंधा देते दिख रहे हैं। वहीं, रणधीर कपूर शव यात्रा के आगे-आगे चलते नजर आए। राजीव कपूर, रणधीर कपूर के छोटे भाई थे। राजीव के निधन से वह बहुत दुखी नजर आए। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में रणधीर ने छोटे भाई ऋषि कपूर को खोया था।