राजा भैया – नई पार्टी बनाने को लेकर लोगो में हर तरह उत्साह , बनाई जा रही है रणनीति

 

० प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह और कई समर्थको ने सोशल मीडिया में शुरू की मुहीम
० हर विधानसभा को मज़बूत करने की मुहीम शुरू

लखनऊ। (नितिन कुमार )  जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे ही नई परिभाषा निकल कर सामने आ रही है प्रतापगढ़ कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ” द्वारा नई पार्टी बनाने को लेकर वोट प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है जिससे नई पार्टी बनाने के आसार प्रबल दिखाई दे रहे है। आपको बता दे कि प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया में एक सर्वे कराया था कि रघुराज प्रताप सिंह ” राजा भैया ” को किसी पार्टी को ज्वाइन करना चाहिए या नई पार्टी बनानी चाहिए जो सोशल मीडिया में एक क्रन्तिकारी सर्वे साबित होता जा रहा है। लोगो की राय नई पार्टी को लेकर ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे है।

लगभग हर विधानसभा में व्हाट्सएप्प के जरिये लोगो को जोड़ा जा रहा है और उनके विचारो को जानने की कोशिश की जा रही है और राजा भैया युथ ब्रिगेड से लोगो को जोड़ने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। रघुराज प्रताप सिंह ”राजा भैया” के विचारो को लोगो तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नई पार्टी को लेकर समर्थको में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

30 नवम्बर 2018 को रघुराज प्रताप सिंह ”राजा भैया” के रणनीति में 25 साल पुरे होने जा रहे है जिसको लेकर लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा इसी समय नई पार्टी को लेकर रघुराज प्रताप सिंह ”राजा भैया” निर्णय लेंगे।