रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र ने आयोजित की मेंहदी प्रतियोगिता

  •  कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिता
  •  महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देना संस्था का ध्येय
  •  महिला सशक्तिकरण के लिये आत्म रक्षा, योगा, आदि का निःशुल्क दिया जा रहा प्रशिक्षण
  •  प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित कर किया गया पुरस्कार वितरण
  •  इच्छुक महिलायें केंद्र के हेल्प लाइन नम्बर 181 पर कर सकती हैं संपर्क

सर्वोत्तम तिवारी

कानपुर नगर। महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिये “सखी रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र” द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम में एक विशाल मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को परिणाम घोषित होने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरित किये।


महिला सशक्तिकरण और उनके कौशल को बढ़ावा देने के लिये आशा ज्योति केन्द्र द्वारा समय-समय पर कई तरह के निःशुल्क कार्यक्रम व कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। संस्था द्वारा महिलाओं के आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षित “कराटे” प्रशिक्षक द्वारा शहर की महिलाओं को कराटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही योगा की क्लासें भी निःशुल्क चलाई जाती हैं।

कुशल प्रशिक्षक विजय कुमार द्वारा आत्म रक्षा के लिये कराटे एवं योगा शिविर सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी महिला आशा ज्योति केन्द्र से निःशुल्क प्रशिक्षण पाना चाहती है जो कि कौशल विकास के अन्तर्गत आता हो, वह केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। या फिर केन्द्र द्वारा चालू की गई निःशुल्क हेल्प लाइन नम्बर 181 पर सम्पर्क कर सकती है। मेंहदी प्रतियोगिता के अंत में उप मुख्य परीक्षाधिकारी श्रुति शुक्ला व संरक्षण अधिकारी दीप्ती सक्सेना द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्य परीक्षाधिकारी श्रुति शुक्ला, संरक्षण अधिकारी/केन्द्र प्रभारी दीप्ती सक्सेना, कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार, अर्पिता सिंह, प्रियंका तिवारी, प्रियांशी पांडेय और रेनू आदि लोग उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply