राशिफल: इनकी बदलने वाली है किस्मत, जिस काम में डालेंगे हाथ वो हो जाएंगे पूरे

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति समस्याओं के समाधान हेतु हनुमान जी पर चावल का भोग लगाएं।

मेष: सारा दिन रख-रखाव में व्यस्त रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

वृष: आज का दिन आराम व सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। ज़रूरी सामन की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

मिथुन: सारा दिन व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

कर्क: दिन खर्चीला है। परिजनों की डिमांड्स का निपटारा करेंगे व उनकी इच्छाएं जेब पर भारी पड़ेंगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

सिंह: आज का दिन कामकाजी दिनों जैसा ही रहेगा। महत्वपूर्ण कागजात व आय-व्यय के हिसाब को व्यवस्थित करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में नजदीकी दोस्त के साथ छुट्टी की रंगत और बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

तुला: दिन बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। कागजात ढूंढने व पैंडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। शाम में निकट संबंधी से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

वृश्चिक: दिन उत्साहवर्धक है। पुराने मित्रों से मिलाप होगा। जन सम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का विकास होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

धनु: दिन बढिया है। अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु आज के दिन का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

मकर: दिन आनंददायक है। दोस्तों के बीच बीतेगा और भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

कुंभ: गाड़ी व घरेलू उपकरण के रख-रखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग पर बीतेगी।
शुभाशुभ: शुभ शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

मीन: दिन ठीक है। प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आऊंटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभालें। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।

 

read more- punjabkesari

Be the first to comment

Leave a Reply