राशिफल: क्रिसमस अौर सोमवार का शुभ योग, किसे मिलेगा खुशियों का उपहार

आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 25.12.17 चंद्र वृश्चिक राशि व जेष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9.00 तक।

 

आज का विशेष उपाय: दैनिक सफलता हेतु शिवलिंग पर सफेद चन्दन से त्रिपुंड बनाए।

 

आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सदाराध्याय नमः ॥  इस चंद्र मंत्र से प्रसन्नता में वृद्धि होती है।

 

मेष: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।

 

वृष: इम्पोर्टेंट मित्र के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ मध्यम रहेगा।

 

मिथुन: प्रेमी संग मनोरंजक समय बिताएंगे। नए वाहन मिलने के योग हैं। रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

 

कर्क: लटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करंगे। अकाउंट्स का काम पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में ध्यान लगेगा।

 

सिंह: निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतानपक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। मुनाफे को रीइन्वेस्ट करेंगे।

 

कन्या: व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। अकाउंट्स पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

 

तुला: योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। धैर्य से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक: प्रतिष्ठा का लाभ होगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। असमंजस की स्थिति से बाहर आएंगे। व्यावसायिक लाभ होगा।

 

धनु: धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान के सहयोग से उन्नति होगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। भाग्योदय होगा।

 

मकर: योजनाबद्ध होकर कार्य करें अन्यथा आवश्यक काम रहेंगे। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे।

 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा।

 

मीन: राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफीस में अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अकस्मात व्यावसायिक लाभ होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

 

read more at-