राशिफल: शनि-शुक्र का समसप्तक योग, किस राशि के हरेंगे रोग और मिलेंगे भोग

दैनिक शुभाशुभ: 01.07.17 शनिवार चंद्र कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में, भाग्यांक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 03:00 तक।

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक रोगों से मुक्ति व भोगों में वृद्धि हेतु देवी कालिका पर लौंग लगे पान का बीड़ा चढ़ाएं।

मेष: कलात्मक चीज़ों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गृहक्लेश में भावनाएं आहत होंगी। अधिकारीगण से सावधानी बरतें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: फ्रेंड्स के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छाएगी। अत्यधिक भावुकता का अनुभव होगा। घर का वातावरण उग्र रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कर्क: परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैर-सपाटे के लिए बहार जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

तुला: मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मनोबल में कमी आएगी। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। रिस्क व क्रोध से दूर रहने पर सफलता मिलेगी। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से सेहत बिगड़ेगी। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: दांपत्य में कलह रहेगी। व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद-विवाद व अदालती कार्यवाही के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: मन चिंतामुक्त रहेगा। कार्यों में विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

read more- Punjabkesari