राष्टपति पद की दौड़ में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ,

रिपोर्ट -अरुण सिंह चंदेल ,(वरिष्ठ पत्रकार )

नयी दिल्ली,23 जून 2022 ,भारत के राष्टपति के चुनाव को लेकर इस पद के लिए आपाधापी मची थी,लेकिन राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन( एनडीए )ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा कर विश्राम की स्थिति कर दी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा।चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार चुनाव आयोग ने घोषित की है , 15 जून- अधिसूचना जारी हुई , 29 जून- नामांकन की अंतिम तारीख होगी, 30 जून- नामांकन की जांचहोगी , 2 जुलाई- नामांकन वापसी की अंतिम तारीख,8 जुलाई – मतदान होगा,21 जुलाई – मतगणना होगी,25 जुलाई – शपथग्रहण होगा। राष्टपति के नाम की शुरुवात कई दिगजो को लेकर हुई थी , एन डी ए ने भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू नाम पर सहमति जाहिर की । इस खास मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेतकई दिग्गज नेता मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू अपना नामांकन 25 जून (शुक्रवार) को दाखिल करेंगी ।

राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची । सर्वप्रथम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उधर विपक्षी भी कमर कसे है पर जीत के प्रति संशय है ,राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होने की संभावना है । मुर्मू के भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली हवाई अड्डे में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, डॉ. वीरेंद्र कुमार,अर्जुन राम मेघवाल और मनोज तिवारी ने मुर्मू का स्वागत किया। हवाई अड्डे से सीधे पीएम मोदी से मिलने उनके निवास पर पहुंची । पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट में लिखा , ‘एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने पूरे देश में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।’

जीतने पर द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उनसे पहले दलित वर्ग से आने वाले केआर नारायणन और मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस पर पहुंचे हैं, लेकिन पहली बार आदिवासी समुदाय से किसी को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल रहा है। वहीं, प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी बार कोई महिला इस पद पर पहुंचेगी।

आपको बताते चले कि भारत में 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति का चुनाव सम्पन्न हुआ था और 20 जुलाई 2017 को मतों की गणना करके परिणाम घोषित किए गए. रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति बने थे ,इनका कार्यकाल जुलाई 2022 में ख़त्म हो रहा है, इस लिए समय से चुनाव कराये जा रहे है। ताकि १५वा राष्टपति चुनकर आ जाये। एनडीए की प्रत्याशीद्रौपदी मुर्मूअगर जीतती है तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।विदित हो उनसे पहले दलित वर्ग से आने वाले केआर नारायणन और मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्टपति रह चुके है , पर पहली बार आदिवासी समुदाय से किसी को राष्ट्रपति बनने का मौका मिल रहा है। यह बात भी खास है कि प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी बार कोई महिला इस पद पर पहुंचेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply