राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार – 2021 प्रदान किए

The President, Smt. Droupadi Murmu in a group photo with the awardees of National Florence Nightingale Awards, 2020 and 2021, in New Delhi on November 07, 2022.

नयी दिल्ली,07 नवंबर 2022,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (7 नवंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने के रूप में की गई थी।

आइये आपको बताते चले कि यह पुरस्कार केन्द्रीय, राज्य / संघ शासित प्रदेशों, निजी, मिशनरी और स्वैच्छिक संस्थाओं में कार्यरत उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है। इस पुरस्कार के रूप में पचास हजार रुपये (रु. 50,000/-) नकद, एक प्रमाण पत्र और एक पदक प्रदान किए जाते हैं।

पुरस्कार विजेताओं की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

Click here to see the List of awardees .

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply