राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया गया, विभिन्न पुरस्कारों के नामांकन शुरू.

नयी दिल्ली, 05 सितम्बर 2022,सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक/संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है।
वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें शुरू हो गई हैं:
पद्म पुरस्कार – अंतिम तिथि 15/09/2022
डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022
वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 – अंतिम तिथि 15/09/2022
नारी शक्ति पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 31/10/2022
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 – अंतिम तिथि 30/09/2022
जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022
अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) का अवलोकन करें।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम