राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पहुंच रही जम्मू एंड कश्मीर

नयी दिल्ली,19 जनवरी 2023 ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में निकल पड़े है। उन्होंने इस यात्रा के विषय में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। यह यात्रा भाजपा व आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। आपको बताते चले कि यह पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर रही है, इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी, इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लगभग 100 से भी अधिक नेता चलें है, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली यह यात्रा 150 दिनों की है, इस दौरान 3,500 किलोमीटर साधिक का सफर तय होगा, यह भारत जोड़ो यात्रा ने 110 से अधिक दिनों और 3,000 किमी से अधिक दूरी कवर कर चुकी है, ब्रेक से पहले यात्रा दक्षिणी राज्यों से शुरू होकर राजस्थान और दिल्ली तक आई थी।

हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का हिमांचल प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया गया और कांग्रेसी नेताओ ने यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया। राहुल गांधी 3,570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टीजनो में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार की शाम को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएंगी। प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर में शाम पौने छह बजे यात्रा का तीन हजार मशाल के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और संजय राउत समेत अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लखनपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश में यात्रा के प्रवेश को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। @ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply