लंदन में पैदलयात्रियों पर चढ़ाई कार, कई के मारे जाने की आशंका, नमाज के बाद लौट रहे थे घर

लंदन में एक और हादसा हुआ है। उत्तरी लंदन में सोमवार को एक कार चालक ने कुछ पैदल यात्रियों को कुचल डाला। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों की मौत हुई है, हालांकि संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। एक मुस्लिम नेता ने कहा कि हादसा तब हुआ जब मुस्लिम मस्जिद से निकल रहे थे। हादसा लंदन के समयानुसार रात 12.20 पर हुआ। मुस्लिम काउंसिट ऑफ ब्रिटेन (MCB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “हमें बताया गया कि नमाज के बाद घर लौट रहे पैदल यात्रियों पर एक वैन चढ़ गई है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।” इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply