वरुण धवन को मिली अपनी ‘दुल्हहनिया’ इस महीने में करेंगे सगाई?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फ़िलहाल न्यूयॉर्क में हो रहे आईफा अवार्ड 2017 के अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हो। लेकिन उनके देश में उनकी सगाई की खबर उनके फैंस के बीच खूब वायरल हो रही हैं। खबर हैं की, वरुण अपनी कथित गर्लफ्रैड नताशा दलाल से बहुत जल्द सगाई कर के शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, उनके फैन्स के बीच यह खबर तेजी से फ़ैल रही हैं की उनके चाहिते एक्टर अब एक से दो होने वाले हैं। जहां उनके कुछ फैंस इस खबर से उत्साहित लगा रहे हैं तो कुछ फेमल फैंस इस खबर को लेकर उदास हैं। बता दें, वरुण ने हमेशा नताशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए दिखते हैं।

लेकिन अब इस खबर के बाद लग रहा है कि वरुण जल्द ही इस रिश्ते को नया नाम देते हुए ‘सगाई’ करना चाहते हैं। एक ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स की खबर के मुताबिक़, वरुण अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए इस साल के अंत तक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैड नताशा के साथ सगाई कर सकते हैं। वैसे, नताशा अक्सर वरुण धवन की फैमिली फंक्शन में शामिल होती नजर आती रहती हैं। बता दें, नताशा वरुण की सिर्फ दोस्त ही नहीं बचपन का प्यार भी हैं। फैमिली फंक्शन में नताशा स्पॉट हुई हैं। लेकिन कुछ भी कहिए वरुण ने इस रिश्ते के बारें में ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा हैं।

 

read more- bollywoodlife