विकास बराला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस ने आवास में चस्पा किया नोटिस

नई दिल्ली- हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। माना जा रहा है कि अगर विकास बराला पुलिस के समक्ष खुद से पेश नहीं होते तो उन्हें पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है।

बराला के आवास पर नोटिस चस्पा

छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आवास के घर नोटिस भी चस्पा कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत करने के बाद विकास को गिरफतार किया था। लेकिन कुछ ही समय के बाद विकास को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद विकास की राजनीतिक पहुंच होने के कारण सरकार पर उसका बचाव करने के भी आरोप लगे थे।

 

Read More- indiasamvad