विभिन्न राज्यों के संसदीय/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप-चुनावों कार्यक्रम घोषित,

नयी दिल्ली,28 सितम्बर 2021, चुनाव आयोग ने विभिन्न क्षेत्रों में महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्‍त प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश – दादरा और नगर हवेली एवं दमन व दीव, मध्य प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों में तीस (30) रिक्तियों को भरे जाने के लिए विवरण के अनुसार उप-चुनाव कराने का निर्णय लिया,लोकसभा की तीन, विधानसभा की 30 सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान, दो नवंबर को मतगणना।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली व दमन एवं दीव के अलावा मध्यप्रदेश व हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाने हैं। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply