शाम 4 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल एन एन वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को राज्‍य की स्थिति की जानकारी दी।
  • सीमा सुरक्षा बल ने दो भारतीय जवानों के शव क्षत-विक्षत करने की कार्रवाई को पाकिस्‍तानी सैनिकों की सोची-समझी साजिश बताया।
  • भारत और पाकिस्‍तान के सैन्‍य कार्रवाई महानिदेशकों की फोन पर बातचीत। भारतीय कमाण्‍डर ने जवानों के शव क्षत-विक्षत करने को अमानवीय हरकत बताया।
  • भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा-दिल्‍ली नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत से राजधानी में अराजकता का अंत।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू का केन्‍द्रीय मीडिया इकाइयों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास गतिविधियों पर ध्‍यान देने का निर्देश।
  • अमरीकी सेना ने कहा– उत्‍तर कोरिया के मिसाइल हमले रोकने के लिए नई रक्षा प्रणाली दक्षिण कोरिया में सक्रिय।
  • अजलान शाह हॉकी में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी।
  • और, आईपीएल क्रिकेट में आज डेल्‍ही डेयर डेविल्‍स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से।

 

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply