शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड, सैंसेक्स 33660 और निफ्टी 10450 के पार खुला

नई दिल्लीः एशियाई और अमरीकी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत नए रिकॉर्ड के साथ हुई है। सैंसेक्स और निफ्टी ने फिर नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया है। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 94.12 अंक यानि 0.28 फीसदी बढ़कर 33,667.34 पर और निफ्टी 37.70 अंक यानि 0.36 बढ़कर 10461 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 85 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 33,658 के स्तर पर और निफ्टी 23 अंक यानि 0.25 फीसदी की उछाल के साथ 10,447 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है

बैंक निफ्टी में बढ़त
मीडिया, मेटल, एफ.एम.सी.जी., रियल्टी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 25,480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आई.टी., फार्मा और पी.एस.यू. बैंक शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।

टॉप गेनर्स
भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर, ऐक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीज़ लैब्स, हिंडाल्को, भेल, आई.टी.सी.

टॉप लूजर्स
पावर ग्रिड कॉर्प, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा, ओ.एन.जी.सी., एच.पी.सी.एल., एन.टी.पी.सी., आई.सी.आई.सी.आई. बैंक

 

read more at-