समाजवादी पार्टी के संस्थापक, नेता जी मुलायम सिंह यादव नहीं रहे.

( रिपोर्ट- अरुण सिंह चंदेल,एडिटर इन चीफ ,फोर्थ इंडिया न्यूज़ )

नयी दिल्ली,10 अक्टूबर 2022 ,समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया है । वह 82 साल के थे,जैसा कि आप को मालूम है गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में 50 दिन से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने के बाद 0 2 अक्टूबर 22 को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।तब से उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई। समस्त परिवार के लोग उनके साथ बने हुए थे। इसी बीच बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार भी पहुंचे थे और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता,पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने भी पहले मेदांता पहुंच कर नेता जी का हाल-चाल लिया था ,वहां मौजूद पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश सिंह यादव और सपा के राष्ट्रिय महासचिव रामगोपाल यादव ने पूरी जानकारी दी थी।राम आसरे कुशवाहा ने अतयंत शोक के साथ यह सन्देश दिया कि राजनीतिक जीवन में वह हमारे बड़े भाई के रूप में थे, हमारा, उनका एक लम्बा साथ रहा ,वह एक सहृदय,जमींन से जुड़े नेता थे,उन्हें धरती पुत्र बोला जाता था। अध्यापक से पहलवानी और फिर नेता तक का सफर बहुत लम्बे संघर्ष से तय किया था।देश में एक पिछड़ो का सशक्त नेता हमरे बीच से चला गया।राम आसरे कुशवाहा ने सादर नमन करते हुए एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।  निधन के बाद बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेताजी नहीं रहे। उप्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है,समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

आप पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके सभी प्रशंसकों और परिजनों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दें।ॐ शांति।

आप उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि  नेता जी से अंतिम मुलाक़ात की तस्वीर उनके स्नेह को शब्दों में बयान करना मुश्किल है।नेता जी अमर रहें।विनम्र श्रद्धांजलि।

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहा, “मुलायमजी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरा मुलायमजी के साथ नाता विशेष प्रकार का रहा। हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे, वे भी और मैं भी दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। 2014 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए चुना तो मैंने विपक्ष में अपने परिचित लोगों को फोन करके आशीर्वाद लिया था। उस दिन मुलायमजी का वह आशीर्वाद, सलाह के दो शब्द आज भी मेरी अमानत हैं।” गृह मंत्री अमित शाह ने मेदांता में जाकर श्रृद्धांजलि दी ,कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर की बात, मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने सपा संरक्षक की मौत पर शोक जताया है,समाजवादी पार्टी में नेता के रूप में पहचान बनाने वाली और बॉलीवुड की जया प्रदा ने  मुलायम सिंह यादव के निधन पर कहा- नेता जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है, ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। बुंदेलखंड विकास दल के राष्ट्रिय महासचिव डी के सिंह ने उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख प्रकट किया,कहा कि इस दुखद घड़ी में हमारा दल नेता जी के परिवार के साथ है,नेता जी की यदि अमर है। बुंदेलखंड विकास दल ने अपने सन्देश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दल दुःख प्रकट करता है और श्रृद्धांजलि अर्पित करता है,नेता जी के परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में हमारा दल साथ है। 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, नेता जी मुलायम सिंह यादव.

आइये आपको बताते चले कि नेता जी मुलायम सिंह यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के संस्थापक,संरक्षक थे,वह 1996 में पहली बार मैनपुरी से सांसद बने थे,नेता जी लगातार तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  रहे थे और देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया था, आप लंबे समय तक सांसद रहे और लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। मुलायम सिंह यादव को पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सदस्य नेताजी के रूप में जानते थे और बुलाते थें।

Be the first to comment

Leave a Reply