समाजवादी पार्टी से MLC पद त्यागने वाली, सरोजनी अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल

लखनऊ : विधान परिषद सदस्य के पद से कुछ दिन पूर्व  इस्तीफा देने वाली समाजवादी पार्टी की नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा कार्यालय में आज उनके साथ उनकी पुत्री डॉ.हिमानी अग्रवाल तथा पांच पार्षदो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान झेडऩे की तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी को आज फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी से विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गईं। विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल इस्तीफा मंजूर। विधान परिषद की एक और सीट रिक्त घोषित। उनका कार्यकाल वर्ष 2021 में समाप्त होना था।

सपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल इस्तीफा सौंपने विधान परिषद के सभापति के यहाँ पहुंची। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की पुत्री डॉ हिमानी अग्रवाल ने भी सपा युवजन सभा के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। वो राजनीति में सक्रीय रहेंगी और राजनीति से इस्तीफा नहीं ले रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के साथ उनकी पुत्री डॉ. हिमानी अग्रवाल तथा मेरठ के पांच पार्षद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की घोर उपेक्षा से आहत थे। केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के साथ अन्य सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में 48 लोगों की मौत की घटना को बेहद दुखद बताया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ गोरखपुर जा रहे हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सरोजनीसभी लोग दंडित होगें।

 

Read More- Indiasamvad