सम्पूर्ण भारत का 22 अप्रैल 2018 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर स्थित है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से मणिपुर तक बनी हुई है।

एक और ट्रफ रेखा बिहार से रायलसीमा तक फैली हुई है।

तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा केरल तक बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानो पर बारिश दर्ज हुई।

पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएँ दर्ज की गई।

गरज के साथ बारिश आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में दर्ज हुई।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आँधी और मेघ गर्जना हुई।

मध्य भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हुए।

विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू जैसी स्थिति देखी गई।

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक दो स्थानो पर हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानो पर मध्यम बारिश की संभावना है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में हल्की मौसमी गतिविधि देखने को मिल सकती है।

विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

केरल और दक्षिणी कर्नाटक में कुछ स्थानो पर बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडू में एक दो स्थानो पर बारिश के साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

read more – skymetweather