सरकार बुंदेलखंड पृथक राज्य निर्माण की बात को अनसुना कर झूठे वादे कर लोगो को बेफकूफ बना रही है- शिव नारायण खरे

रिपोर्ट -पंकज यादव ,वरिष्ठ पत्रकार,संपादक फोर्थ इंडिया न्यूज़, ,
झाँसी,बुंदेलखंड,.30 सितम्बर 2021,आज कानपुर बुंदेलखंड विकास दल कैंप कार्यालय में दल के संस्थापक एवं महासचिव(चुनाव-संयोजक एवं संचालक) शिव नारायण खरे वरिष्ठ अधिवक्ता,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन,कुलपहाड़ का आगमन हुआ।.दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया.सभी सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया,.बैठक कर संस्थापक खरे ने पुनः पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को दोहराया और आगामी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी करने पर जोर दिया।

संस्थापक खरे ने यहाँ भी कहा कि सभी सरकारों से लगातार बुंदेलखंड पृथक राज्य निर्माण की बात कही गयी पर सरकार बात को अनसुना कर झूठे वादे कर लोगो को बेफकूफ बना रही है। दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष चंदेल ने सभी कार्यकर्ताओ को सदस्य्ता अभियान तेज़ करने को कहा और पार्टी कारकार्ताओ से संघठन मजबूत करने पर भी ध्यान देने की बात कही.। राष्ट्रिय अध्यक्ष ने बताया कि नए सदस्यों को सदस्य्ता प्रमाण पत्र दिये गये है और.नए पदाधिकारियो की लिस्ट जल्द ही प्रकाशित की जाएगी.,बैठक में अनेक लोगो ने भाग लिया। दल के राष्ट्रिय महासचिव(संघठन) डी.के सिंह व राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने संस्थापक के नगर आगमन.पर आभार प्रकट किया.

Be the first to comment

Leave a Reply