सहारनपुर पहुंचा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला, भारी पुलिसबल तैनात

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंच गए हैं। सरसावा के शाहजहांपुर के पास काफिला रोका गया है। इसके बाद राहुल कार से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रवाना हुए। वह हरियाणा की ओर से साहरनपुर पहुंचे हैं। राहुल गांधी को अथॉरिटी से इजाजत नहीं मिली है इसकेे बावजूद वह सहारनपुर पहुंचे हैं। हालांकि सहारनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राहुल गांधी के साथ राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद भी हैं। सरसावा में राहुल गांधी ने लगाई पंचायत और कुछ पीड़ितों से भी मुलाकात की।

राहुल गांधी ने कहा, “सहारनपुर जाना चाहता था। मुझे जाने नहीं दिया गया। दरअसल वो मुझे यूपी बॉर्डर पर रोक रहे थे। मैं उठ के यहां आ गया।” उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार देश में भय का माहौल पैदा कर रही है। दलितों को दबाया जा रहा है। ऐसा सिर्फ सहारनपुर नहीं, पूरे देश में है। रोहित वेमुला का शोषण किया गया, हर दिन करोड़ों लोगों के साथ ऐसा किया जा रहा है।”

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply