साल का आखिरी चंद्रग्रहण देखे आसमान में अभी

ब्रेकिंग न्यूज़ –

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ , 08 नवंबर 2022 साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर आपको दिखाई दे रहा होगा । यह चंद्र ग्रहण विज्ञान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और ज्योतिष शास्त्र में भी अति महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसा समय महाभारत काल में हुआ था,जब सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण पड़ा,लेकिन, इतिहास के समय को लेकर सूर्य ग्रहण व चंद्रग्रहण के विषय पर अक्सर मदभेद देखे गए है।

सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह खगौलिए घटना काफी ख़ास है। चंद्र ग्रहण को भारत के अलग-अलग इलाकों में देखा जा सकता है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटना होती है तो इस दौरान चंद्रमा का रंग बहुत ही सुर्ख लाल रंग का हो जाता है फिर धीरे-धीरे नारंगी रंग का हो जाता है। चंद्र ग्रहण पर चंद्रमा के रंग इस तरह का बदलाव सूर्य के प्रकाश की वजह से होता है।

सूतक जारी-ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से,भारत में ग्रहण- 4:23 से 6:19 तक,देश में चंद्र ग्रहण-पूर्ण चंद्र ग्रहण – कोहिमा, कोलकाता, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर -आंशिक ग्रहण, शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण होगा । @ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply