10 July- राशिफल: चंद्रमा का मकर में आना, इस स्थिति और चाल का क्या होगा असर

दैनिक शुभाशुभ: 10.07.17 सोमवार चंद्र मकर राशि व उ.षा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से मुक्ति हेतु शिवलिंग पर नीले फूल चढ़ाएं।

मेष: रोजगार व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: इम्पोर्टेंट मित्र के सहयोग से बड़े कार्य बनेंगे। परिजनो से तालमेल बढ़ेगा व पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मध्यम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,  शुभ समय सुबह 09: 00 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: प्रभावशाली व्यक्ति से मिलेंगे। प्रेमी संग मनोरंजक समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन कि प्राप्ति होगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कर्क: व्यावसायिक मामले हल होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। अकाउंट्स का काम पूरा करेंगे। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में ध्यान लगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12: 00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतानपक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। निराशा को हावी न होने दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कन्या: व्यावसायिक स्थिति सुधरेगी। अकाउंट्स पर ध्यान दें। नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रोफैशनल डील करने से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। भविष्य हेतु चिंतित रहेंगे। धैर्य से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी को पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09: 00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: सोशल गैदरिंग में जाएंगे। पद का लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। असमंजस की स्थिति से बाहर आएंगे। व्यावसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान के सहयोग से उन्नति होगी। रूका कार्य पूरा होगा। अचानक धन लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: योजनाबद्ध होकर कार्य करें। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे। स्टुडैंटस् हेतु दिन अच्छा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कुंभ: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। दूसरों को सलाह देने से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मीन: विकास कार्यों में सफल रहेंगे। राजनीती में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफीस में अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अकस्मात व्यावसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

read more- PK