मुख्य समाचार
- इराक ने मोसुल में इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा की। तीन साल पहले आतंकी गुट ने यहीं से अपना खलीफा साम्राज्य घोषित किया था।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग के सम्मेलन में त्वरित सर्वांगीण विकास पर मुख्य सचिवों से संवाद करेंगे।
- असम के 15 जिलों में बाढ़ से कोई राहत नहीं। लखीमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 का एक हिस्सा बहा, यातायात बाधित। प्रधानमंत्री का राज्य को राहत और बचाव कार्यों में पूरे सहयोग का आश्वासन।
- भारत, अमरीका और जापान का सप्ताह भर चलने वाला संयुक्त नौ सैनिक अभ्यास मालाबार आज से शुरू।
- एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने पहली बार 12 स्वर्ण सहित 29 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
read more- AIR