100 साल के हुए देश के पहले मतदाता श्याम शरण

नई दिल्ली (1 जुलाई): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले देश के सबसे पहले मतदाता श्याम शरण नेगी शनिवार को 100 साल के हो गए हैं। श्याम शरण नेगी भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के कल्पा में रहते हैं। नेगी एक रिटायर्ड शिक्षक हैं और उनकी उम्र 100 साल हो चुकी है। जब लोग मतदान करने में कोई खास रुचि नहीं दिखाते थे तब नेगी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे।

श्याम नेगी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया और वो अब भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि वो अब लाठी के सहारे चलते हैं। श्याम शरण नेगी कल्पा के चिन्नी गांव के रहने वाले हैं। इस पोलिंग स्टेशन पर 326 वोटर थे, जिनमें 153 महिलाएं शामिल थी। उनके जन्मदिन पर शुक्रवार को पूर्व विधायक और एसडीएम ने भी बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।

1917 में हिमाचल प्रदेश के कल्पा के चिन्नी गांव में जन्में श्याम शरण नेगी ने अक्तबूर 1951 में पहली बार आम चुनावों में वोट डाला था। हालांकि देश में पहले आम चुनाव 1952 में हुए थे। लेकिन कल्पा में भारी बर्फभारी की आशंका के चलते पांच महीने पहले ही वोटिंग हो गई थी। श्याम शरण नेगी के चेहरे की इन झुर्रियों में भारतीय लोकतंत्र के हर पड़ाव को आप पढ़ सकते हैं।

 

read more- NEWS24