12 बजे के मुख्य समाचार

मुख्य समाचार

  • यूरोपीय संघ समर्थक मध्यममार्गी 39 वर्षीय नेता इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मैक्रों को बधाई दी।
  • वामपंथी उग्रवाद से निपटने की रणनीति पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में नक्सल प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्षता करेंगे।
  • आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने कहा – वे सत्येंद्र जैन द्वारा केजरीवाल को दो करोड़ से अधिक रुपये देने के सभी सुबूत आज सुबह भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को सौंपेंगे।
  • उच्चतम न्यायालय आज चारा घोटाले में राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साजिश के आरोप हटाने के मामले में फैसला सुनाएगा।
  • असम में राज्य वस्तु और सेवा कर विधेयक पारित कराने के लिए आज से विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र।
  • उज्बेकिस्तान में एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

 

read more- newsonair

Be the first to comment

Leave a Reply