13 July- भविष्यफल: गुरु-चंद्र का षडाष्टक योग, क्या शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा आपकी राशि पर

दैनिक शुभाशुभ: 13.07.17 गुरुवार चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा ईशान, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति समस्या से मुक्ति हेतु केले के पौधे की 6 परिक्रमा लगाएं।

 

मेष: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

वृष: अनुकूल समाचार मिलेंगे। सभी क्षेत्रों में सफल रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बिज़नैस में लाभ व आय में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मिथुन: समस्याएं दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

कर्क: प्रयास उपरांत निराशा मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आवेश की अधिकता से सामाजिक कलह के योग हैं। परिचितों से उपहार मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

सिंह: समृद्धि बढ़ेगी। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीय पक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत आकर्षित करेगा। एजुकेशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कन्या: मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। परीक्षा में सफलता निश्चित है। अकस्मात धन प्राप्ति होगी। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

तुला: मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड स्विंग रहेगा। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

वृश्चिक: विरोधी शांत होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

धनु: घर में शुभकार्य होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मकर: भविष्य की चिंता सताएगी। मित्र सहयोग करेंगे। व्यावसायिक मंदी रहेगी। मैंटल डिप्रेशन रहेगा। व्यवधान आएंगे। लाईफस्टाईल असहज रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कुंभ: अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। स्टूडैंट्स को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मीन: सेहत कमज़ोर रहेगी। आर्थिक परेशानी से मानसिक तनाव बढ़ेगा। पार्टनर से तालमेल बिगडेगा। आध्यत्मिकता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

read more- PK