17 july- राशिफल: जानिए, सावन के पहले सोमवार किन राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा

दैनिक शुभाशुभ: 17.07.17  सोमवार चंद्र मेष राशि व अश्वनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति मानसिक शांति हेतु शिवलिंग पर दूध व शहद से अभिषेक करें।

मेष: कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: दूसरों के भरोसे न बैठें। परिश्रम से सफलता मिलेगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मिथुन: कांफिडेंस से मेहनत करेंगे। बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कन्या: राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। ठोस संगठन से जुडने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा होगा। पद लाभ मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: अर्थक्षेत्र में सुधार होगा। चेहरे पर रौनक आएगी। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा व योजना सफल होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। विडंबना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलेगी। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

मीन: उलझनों में फंसे रहेंगे। प्रेमी के लिए उपहार खरीदेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

read more- PK